{"_id":"61fd6c7371e87f5b6a322a48","slug":"effect-of-rain-on-potato-mustard-and-peas-weather-will-be-bad-on-5-and-6-ghazipur-news-vns636992768","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू, सरसों और मटर पर बारिश का असर, 5 और 6 को मौसम खराब रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू, सरसों और मटर पर बारिश का असर, 5 और 6 को मौसम खराब रहेगा
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से आलू, सरसों, मटर की खेती को नुकसान होगा। साथ ही गेहूं के लिए फायदेमंद होगा। कृषि विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को मामूली बारिश हुई है। लेकिन अगले दो-तीन बारिश हुई तो इसका असर पैदावार पर पड़ेगा। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो 5 और 6 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहंगे तथा 5 व 6 फरबरी के बीच बूंदा-बांदी से हल्की वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा पश्चमी हवा औसत 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, तहसील क्षेत्र के करइल इलाके में बड़े पैमाने पर मटर, टमाटर, मिर्चा की खेती हो रही है। करइल में जब से सिंचाई की सुविधाएं बढ़ गई तब से परंपरागत मसूर की खेती अब कम होती जा रही है। बृहस्पतिवार की रात्रि मेंअचानक मौसम खराब हो जाने और करइल क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद अभी भी बादल छाया हुआ है और बा रिस की उम्मीद बनी हुई है। अभी हल्की बारिस से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है परन्तु बारिश ज्यादा हुई तो मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के कुंडेसर, शेरपुर, मलिकपुरा, लौवाडीह, चांदपुर, बलेसड़ी, सुखडेहरा, मछटी, महेशपुर आदि गांवों में मटर, चना के अलावा सरसों आदि दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंचेगा।
रबि की मुख्य फसल गेहूं को पानी से फायदा होगा। तहसील क्षेत्र में जिन खेतों में आलू की खेती पीछे हुई है।उनको बारिश से नुकसान होगा।किसान अवधेश कुशवाहा, संजय यादव, राजेश राय, फूलचंद कुशवाहा, रविन्द्रनाथ राय ने बताया कि इस समय बारिश हो जाने से तिलहन, दलहन एवं आलू की फसल को नुकसान होगा। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में लगभग दो हजार एकड़ मे आलू की खेती हुई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में आलू की खोदाई शुरू होगी।