फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   education

शिक्षण कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं

Tue, 15 Jun 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
education
सादात। ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नवनियुक्त बीईओ प्रीति गोयल ने कार्यभार ग्रहण किया। यहां कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण सैदपुर ब्लाक में हो गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को समय से और पारदर्शिता के साथ निपटाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्यों में लापरवाही और विलंब से विद्यालय आने वालों की खैर नहीं है। कहा कि शिक्षण कार्य की बजाय गपशप करने वालों पर को अपनी आदतें सुधारनी होंगी। उन्होंने कक्षाओं में बेहतर पढ़ाई, अच्छा परीक्षा परिणाम और विद्यालयों में साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव, रामअवध यादव, संतोष सिंह, एआरपी राजेश यादव, सूर्यप्रताप सिंह, सतीश सिंह, अमृत कुमार चतुर्वेदी, राजन कुमार, सुधांशु सिंह और अजय कुमार तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed