{"_id":"600872428ebc3e33f52b548d","slug":"education-ghazipur-news-vns5702827196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहल्ला क्लास : उत्साह से पढ़ाई कर रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर क्षेत्र के महिबुल्ला चक गांव में मंदिर के चबूतरे पर चल रहा मोहल्ला क्लास।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
औड़िहार। प्राथमिक विद्यालयों की ओर से संचालित मुहल्ला क्लास में छोटे बच्चे पढ़ाई में खूब रुचि ले रहे हैं। जबकि शिक्षक भी पूरे मनोयोग से बच्चों का भविष्य संवारने में लगे हैं। अनलॉक के दौरान संचालित मुहल्ला क्लास का लाभ बच्चों को मिलने लगा है। सीमित उपस्थिति के चलते शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने और विषय को समझाने में आसानी हो रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी मुहल्ला क्लास में प्रतिदिन 10 से 12 बच्चों की उपस्थिति है। ठंड कम थी तब यह संख्या 18 से 20 तक हो जाया करती थी। मुहल्ला क्लास में कक्षा एक से पांच तक के बच्चे भाषा और गणित के साथ-साथ अन्य विषय भी शिक्षक-शिक्षिकाओं से सीख रहे हैं। लाकडाउन के बाद ऑनलाइन शिक्षा में आई कठिनाई को देखते हुए मुहल्ला क्लास की योजना अमल में लाई गई। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी और नोडल अधिकारियों को लगाया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने मुहल्ले में पेड़ के नीचे अथवा किसी मंदिर के आसपास या फिर घर के पास के चबूतरे पर मुहल्ला क्लास शुरू किया। इसमें मलिन बस्ती के बच्चे भी आने लगे हैं। शिक्षा क्षेत्र सैदपुर के प्राथमिक विद्यालय महिबुल्ला चक की शिक्षिका प्रज्ञा मौर्य ने बताया कि मुहल्ला क्लास मलिन बस्ती के साथ-साथ अन्य बच्चों की अवरुद्ध पढ़ाई के लिए वरदान साबित हुआ है। विद्यालय के बगल की बस्ती एवं अलीपुर में हम लोगों द्वारा चलाई जा रही पाठशाला में बच्चे लगन से पढ़ाई कर रहे हैं। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिधौना, अमेदा, भटौला, हसनपुर, फुलवारी कला में सफलतापूर्वक मुहल्ला क्लास चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।