फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   education

बीएड-बीटीसी कालेजों का भौतिक सत्यापन करेगी गठित जांच समिति

Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
education
गाजीपुर। जिले में संचालित बीटीसी और बीएड कालेजों में मानकों की सच्चाई जानने के लिए जिला स्तर पर जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने इसके लिए जांच समिति का गठन किया है। पहले चरण में छह विद्यालयों मे ंमानकों का भौतिक सत्यापन कर समिति जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जनपद में बीटीसी और बीएड के करीब 281 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। कई ऐसे कालेज हैं जहां मानक पूर्ण नहीं है। कई कालेजों के पास पर्याप्त कमरे नहीं हैं। शौचालय और पेयजल की सुविधाएं अधूरी हैं। यही नहीं यहां शिक्षण व्यवस्था का भी अभाव है। अधिकतर जगह तो सिर्फ प्रवेश तक ही भीड़ दिखती है। यहां छात्रों से मनमाना फीस वसूली की जाती है। अब शासन इन कालेजों की जांच कराने जा रहा है। प्रथम चरण में छह विद्यालयों की सूची तैयार की गई है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर तत्काल टीम गठित कर जांच करने को कहा है। इससे विद्यालय संचालकों की धुकधुकी बढ़ गई है। अगर बात कालेजों के मानक की किया जाए तो ज्यादातर जगहों पर एक ही परिसर में कई संस्थाएं संचालित हो रही हैं। यहां शिक्षण व्यवस्था का भी अभाव है। इन कमियों को पूर्ण कराने के लिए पूर्व में जिला स्तर पर गठित जांच टीम की ओर से जांच कराई गई थी। जांच में स्थिति साफ उभरकर सामने आ गई थी। ऐसे कालेजों को हिदायत दी गई थी कि अगर वह दो माह के अंदर मानक के अनुसार सुविधाएं पूर्ण नहीं कर लेते हैं तो उनकी मान्यता का आहरण कर लिया जाएगा। इस बीच वैश्विक महामारी कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए। अब कालेज खुलने वाले हैं। इसलिएएक बार पुन: सरकार की ओर से जिन बीटीसी और बीएड कालेजों में मानक पूरा नहीं है वहां की जांच कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed