{"_id":"62fddef27f47160aac6512f7","slug":"ed-raids-on-many-locations-linked-to-gangster-mukhtar-ansari-in-delhi-lucknow-and-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी पर ईडी का शिकंजा: दिल्ली-लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक कई ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी पर ईडी का शिकंजा: दिल्ली-लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक कई ठिकानों पर छापेमारी
Thu, 18 Aug 2022 01:23 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:23 PM IST
सार
बाहुबली मुख्तार अंसारी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर में मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मुख्तार अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित घर पर भी छापा मारा है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे ही लखनऊ से आई ईडी की टीम ने डेरा डाल दिया। माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी, करीबी व्यवसायी गणेश दत्त मिश्रा, स्वर्ण व्यवसायी विक्रम अग्रहरी और खान ट्रेवलस संचालक मुस्ताक खां के घर एक साथ टीम ने छापेमारी की।
इस दौरान सीआरपीएफ की टुकड़ी इनके मकानों पर तैनात थी। मकान में किसी को आने जाने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान मुहल्ले वासियों में छापेमारी को लेकर चर्चा बनी रही।
सुबह करीब पांच बजे बस से सीआरपीएफ की टीम और लखनऊ ईडी मुहम्मदाबाद पहुंची।

Trending Videos
मिश्र बाजार में छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
टीम में शामिल तीन और चार सदस्य अलग-अलग वाहनों से विभिन्न स्थानों के लिए सुबह बजे रवाना हो गई। टीम ने सबसे पहले मुख्तार अंसारी के करीबी व्यवसायी गणेश दत्त मिश्रा के घर पर दबिश दी। वहां एक से दो घंटे तक खंगालने और संपत्ति की जानकारी लेने बाद निकल गई।
इसके बाद सुबह सात बजे टाउन हाल स्थित सराय गली निवासी खान बस ट्रेवलस के संचालक मुस्ताक खां, मिश्र बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी विक्रम अग्रहरी और मुहम्मदाबाद स्थित सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी।
इस दौरान सीआरपीएफ की टुकड़ी ने इन लोगों के मकानों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान घर के किसी सदस्य को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। फिलहाल अभी भी टीम इन तीनों जगहों पर ब्यौरा खंगालने में जुटी हुई है। यहीं नहीं इस पूरी प्रक्रिया से स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम को अलग रखा गया है।