फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Easy-looking faces

आसान परचा देख खिले चेहरे

Fri, 10 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Easy-looking faces
अंग्रेजी की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। आज पहले दिन बारहवीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। इसमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश छात्रों के चेहरे खिले हुए थे।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के 3275 परीक्षार्थी पंजीकृत हैैं।

इन परीक्षार्थियों के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आज से बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन बारहवीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में 1581 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 1514 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे। शेष 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर आज की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन


इसमें 238 परीक्षार्थियों में से 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 233 ने परीक्षा दी। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में 558 में से 521 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 37 ने परीक्षा नहीं दी।तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएम उपाध्याय के अनुसार 228 परीक्षार्थियों में से 2 अनुपस्थित तथा 226 परीक्षा में उपस्थित रहे। सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बारहवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में 207 में 196 उपस्थित तथा 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनबो माडर्न स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि 350 में 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 338 परीक्षा में बैठे। शुक्रवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले कई छात्र प्रसन्नचित दिखाई दिए। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र   बढ़िया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed