{"_id":"66db41ddebb2847d5e0eee40","slug":"e-kyc-has-become-a-problem-queues-are-seen-at-aadhaar-correction-centres-ghazipur-news-c-313-svns1023-120051-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुसीबत बनी ई-केवाईसी, आधार संशोधन केंद्रों पर लग रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुसीबत बनी ई-केवाईसी, आधार संशोधन केंद्रों पर लग रही कतार
विज्ञापन
बारा। राशन वितरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अनिवार्य ई-केवाईसी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। आधार संशोधन केंद्रों में लोगों की लंबी कतार लग रही है। बच्चों को लेकर महिलाएं डाकघर पहुंच जाती हैं, लेकिन सर्वर फेल होने और सिस्टम के काम न करने की बात कहकर उन्हें वापस किया जा रहा है। इसके चलते कार्डधारक परेशान हैं।
गहमर गांव के डाकघर के अंदर आधार कार्ड केंद्र संचालित है। बृहस्पतिवार को दर्जनों महिलाएं और पुरुष अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर ई-केवाईसी के लिए डाकघर पहुंचे, लेकिन सर्वर न होने से सिस्टम के काम न करने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया गया। ग
हमर के श्रीकांत कुशवाहा, मिश्र की बागी गांव की मुन्नी देवी, गहमर निवासी मीना देवी, राजमुनी देवी, प्रीति, नीति, विक्की और खुदरा के जितेंद्र कुमार गुप्ता आदि राशन कार्डधारक पूरा दिन सर्वर के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन ई-केवाईसी नहीं हो सकी। आधार केंद्र संचालक पीयूष सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से सिस्टम काम नहीं कर रहा है। लोगों की भीड़ को काबू करना मुश्किल हो रहा है। एक सप्ताह से सर्वर काम नहीं कर रहा था। अब सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
अपने बच्चों का ई-केवाईसी कराने के लिए सुबह से डाकघर आए हैं। सर्वर और सिस्टम के काम न करने की बात कहकर वापस कर दिया गया। पूरा दिन बर्बाद हो गया। एक सप्ताह से डाकघर चक्कर लगा रहा हूं। - श्रीकांत कुशवाहा, ग्राम गहमर
आधार कार्ड में अंगूठा लगवाने के लिए तीन दिन से दौड़ रहे हैं। ई-केवाईसी न होने से कोटेदार राशन नहीं दे रहे हैं। सुबह से डाकघर आने के बाद सर्वर न होने और सिस्टम के काम न करने की बात कहकर वापस कर दिया जा रहा है। - मुन्नी देवी