फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   During inspection, locks were found closed on cooperative societies

Ghazipur News: निरीक्षण में सहकारी समितियों पर बंद मिले ताले

Sun, 10 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
During inspection, locks were found closed on cooperative societies
जमानिया। किसानों को खाद की किल्लत और बंद पड़ी सहकारी समितियों के पुनरुद्धार के लिए प्रदेश के सहकारिता मंत्री के निर्देश पर रविवार को आयुक्त एवं सहायक निबंधक (एआर) विपिन सिंह ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़गांवा साधन सहकारी समिति और सुहवल साधन सहकारी समिति पर ताला लटकता मिला। इस पर अफसर ने नाराजगी जताई। निरीक्षण की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एआर से शिकायत की। बताया कि खाद उपलब्ध होने के बावजूद सचिव की मनमानी और समिति पर ताला बंद रहने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में उन्हें बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है, इससे उनकी खेती की लागत बढ़ रही है। इस पर अधिकारी ने दोनों समितियों को तत्काल खोलकर किसानों को खाद देने के लिए निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द ही समिति से किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद वितरण शुरू नहीं किया गया तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। किसानों ने मांग की कि जर्जर समितियों का कायाकल्प कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि इलाके की 46 ग्राम पंचायतों में करीब 20 हजार किसान सैकड़ों एकड़ में खेती करते हैं, जिन्हें समितियों के सुचारु संचालन से बड़ा लाभ मिल सकता है। निरीक्षण के दौरान अंजनी यादव, हरिपाल राय, अक्षय राय, दुर्गेश, सोनू सिंह कुशवाहा, संजीव कुमार, आादि कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed