फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Duha soil collapsed student killed

मिट्टी का ढूहा ढहने से छात्रा की मौत

Sun, 29 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Duha soil collapsed student killed
करंडा के परमेठ गांव के पास बालू के ढूहा में दबकर बच्ची की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़।
थाना क्षेत्र अंतर्गत परमेठ गांव में रविवार की सुबह खेत में बलुई मिट्टी का ढूहा गिरने से उसमें दबकर आठ वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

परमेठ गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा की पुत्री ज्योति विश्वकर्मा (8) कुछ बच्चों के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से कुछ दूर स्थित एक खेत में खेलने के लिए गई थी। खेत में एक ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था।
विज्ञापन


उसी गड्ढे में सभी बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बलुई मिट्टी का ढूहा भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें ज्योति दब गई। उसके दबते ही अन्य बच्चे चिल्लाते हुए ज्योति को मिट्टी से निकालने के प्रयास में जुट गए। जब वह उसे निकाल नहीं पाए तो दौड़कर ज्योति के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिवार और गांव के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। आपा-धापी के बीच लोगों ने मिट्टी हटाकर ज्योति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन शव को लेकर घर आए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति की मौत से घर में कोहराम मच गया। पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि चोचकपुर-गाजीपुर मुख्य  सड़क की पटरी पर मिट्टी डालने के लिए सड़क निर्माण कराने वालों ने गड्ढा खोदा था। बच्चे उसी गड्ढे में खेल रहे थे कि बलुई मिट्टी होने के कारण अचानक ढूहा भरभरा कर बच्चों पर गिर पड़ा, जिसमें दबने से बच्ची की मौत हो गई। यदि  तहरीर मिलती है तो संबंधित ठेकेदार पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed