फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Due to non-construction of road, problems in traffic for patients

सड़क न बनने से मरीजों को आवागमन में परेशानी

Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Due to non-construction of road, problems in traffic for patients
शहर की विभिन्न सड़कों की स्थिति बदहाल है। यही नहीं जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय को जाने वाली सड़क पर तो चलना दूभर हो गया है। हालत यह है कि पीजी कालेज से सीएमओ कार्यालय तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क के निर्माण का कार्य सुस्त गति से होने से आए दिन साइकिल और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। जबकि पालिका प्रशासन जल्द से जल्द मार्ग दुरुस्त और निर्माण पूरा करने का दावा कर पल्ला झाड़ ले रहा है।
विज्ञापन

पीजी कालेज से जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क को दुरुस्त करने का कार्य करीब छह माह से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। स्थिति यह है मार्ग निर्माण और चौड़ीकरण के नाम पर सिर्फ गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में साइकिल एवं बाइक से जिला अस्पताल जाने वाले लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। पैदल चलने वालों के लिए मार्ग परेशानी का सबब बन चुका है। पीजी कालेज से सीएमओ कार्यालय होते हुए रिवर बैंक कॉलोनी जाने वाले मार्ग की भी स्थिति काफी खराब है। सीएमओ कार्यालय तक जाने में थोड़ी सी भी लापरवाही खतरे से खाली नहीं है। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो राहगीर गिरकर घायल हो सकते हैं। यह स्थिति करीब एक वर्ष से बनी हुई है। यही नहीं पीजी कालेज और गोराबाजार तक आवागमन करने के लिए भी राहगीरों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वजह सीवर पाइप लाइन बिछाने के नाम पर विकास भवन चौराहे से पूर्व गोराबाजार जाने के लिए मार्ग बंद कर दिया गया। ऐसे में लोगों को पुलिस लाइन होते हुए पीजी कालेज और गोराबाजार जाना पड़ रहा है। गोराबाजार से आने वाली सड़क को खोदकर सीवर पाइप लाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन सड़क बनाने के नाम पर सिर्फ मिट्टी और कंकड़ डालकर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। जल्द से जल्द मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed