फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drunk husband throws wife into well for money, villagers save her

Ghazipur News: पैसे के लिए नशे में धुत पति ने पत्नी को कुएं में फेंका, ग्रामीणों ने बचाया

Sun, 11 Feb 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband throws wife into well for money, villagers save her
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के गैबीपुर गांव में शनिवार को शराब के नशे में धुत पति ने पैसे के लिए पत्नी को मारने-पीटने के साथ घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पीड़िता को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गैबीपुर निवासी लालजी कुशवाह शराब का लती है। आए दिन शराब के नशे में धुत होकर बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट करता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई है, लेकिन वह रोजाना शराब पीकर घर में मारपीट करता था। शराब के नशे में लालजी कुशवाहा घर पहुंचा और पैसे के लिए पत्नी रेनू के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद पत्नी को उठाकर घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। इस दौरान बच्चे चिल्लाते रहे और कुछ पड़ोसी भी उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। उधर कुएं में गिरकर चिल्ला रही रेनु को ग्रामीणों ने कुएं में रस्सी फेंक उसे बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। आरोपी पति लालजी कुशवाहा यह देख मौके से फरार हो गया। रस्सी और बड़े बर्तन के सहारे रेनू को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पीड़िता की मां इन्द्रासनी और पिता बालकिशुन पहुंच गए। घटना के बारे में ग्रामीणों और बच्चों से जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में सैदपुर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed