फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drug addiction and acting of hanging on the noose proved costly the young man lost his life

Ghazipur News: नशे की लत व फंदे पर लटकने की एक्टिंग पड़ी महंगी, युवक की चली गई जान

Wed, 23 Apr 2025 04:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 04:16 PM IST
सार

फंदे पर लटकने की एक्टिंग युवक को भारी पड़ गई और उसकी जान चली गई। मामला तिरछी गांव का है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Drug addiction and acting of hanging on the noose proved costly the young man lost his life
युवक की मौत के बाद मातम का माहौल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तिरछी गांव निवासी एक युवक को नशे की लत एवं फंदे पर लटकने की एक्टिंग महंगी पड़ी और उसकी जान चली गई। डीहबाबा मंदिर की छत में लगी कुंडी से वायर के फंदे से इकलौते पुत्र का शव देख परिजनों रोने- बिलखने लगे। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तिरछी गांव निवासी संदीप चौहान (21) को नशे का लत था। साथ ही पूर्व में कई बार फंदे पर लटकने की एक्टिंग कर चुका है। रात करीब 10 बजे मृतक की मां चिंता देवी घर पर मछली बनाई थी। घर पर भी खाना खाया और कुछ पीस लेकर घर से बाहर निकल गया। सुबह में गांव के लोग जब डीहबाबा मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि फंदे से संदीप चौहान मृत अवस्था में लटक रहा है।
विज्ञापन


मृतक के पिता हरिकेश चौहान दुबई में मेहनत मजदूरी करके घर का जीविका चलाते थे। मृतक की बड़ी बहन मनीषा की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बहन सिमरन इंटर की छात्रा है। घर पर मृतक संदीप चौहान खेती बारी के अलावा लोगों की मेहनत मजदूरी करके अपना खाने-पीने में मस्त रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे का शौकीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी इस हरकत से घर पर मां चिंता देवी काफी परेशान थीं। कई बार बेटे को समझने का प्रयास करती रही, लेकिन उसकी एक बात नहीं मानता था। पिता दुबई में कमाते है, जो पैसा भेजते हैं, उससे दाव और घर का खर्च चलता है। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि फंदे पर लटकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed