फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drone monitoring of Holika Dahan

Ghazipur News: होलिका दहन की ड्रोन से हुई निगरानी

Tue, 03 Mar 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Drone monitoring of Holika Dahan
गाजीपुर। जिले में 2268 स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जहां लगातार चक्रमण करती रही। वहीं, ड्रोन से भी निगरानी चलती रही। क्लस्टर मोबाइल और स्पेशल क्यूआरटी की टीम सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैदी से निगरानी करती रही। शहर सहित जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिका दहन के स्थलों को चिह्नित कर वहां की विशेष निगरानी गई। एसपी डॉ ईरज राजा ने बताया कि इस बार शहर कोतवाली क्षेत्र में जहां 162 स्थानों पर तो वहीं, जिले में इस बार 2268 स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

पुलिस पूरे जिले में 70 स्थानों को संवेदनशील और 23 स्थानों को अतिसंवेदनशील की सूची बनाकर एहतियात बरत रही है। एसपी सिटी डा. राकेश मिश्र ने बताया कि होलिका दहन के मद्देनजर पुलिस टीम लगाई गई है। चप्पे- चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कलस्टर मोबाइल और विशेष क्यूआरटी की टीम चक्रमण कर रही है। होलिका दहन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed