फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DRM expressed displeasure after seeing the mess at the station

स्टेशन पर गंदगी पसरी देख डीआरएम की त्योरी चढ़ी

Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
DRM expressed displeasure after seeing the mess at the station
दिलदारनगर। दानापुर मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार शनिवार को दोपहर दो बजे गरुण स्पेशल ट्रेन से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर गंदगी पसरी देख उनकी त्योरी चढ़ गई। नाराजगी जताते हुए मंडल के हेल्थ मैनेजर को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद 2:47 बजे डीआरएम दानापुर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

डीआरएम गरुण स्पेशल ट्रेन से प्लेटफॉम संख्या-दो पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खां ने उनकी अगवानी की। इसके बाद डीआरएम ने ताड़ीघाट ब्रांच लाइन को देखा। प्लेटफॉम से बाहर पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियों और इंजन होने पर 110 मीटर प्लेटफॉर्म बढ़ाने का निर्देश मंडल अभियंता तृतीय अमित कुमार को दिया। पैनल रूम में कार्यरत कर्मचारियों से ट्रेनों के संचालन के बारे में जानकारी ली। समस्या के बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने कुर्सी ठीक नहीं होने की बात कही। इस पर डीआरएम ने स्टेशन प्रबंधक को इंप्रेस कैश से पैनल रूम में फर्नीचर बनवाने का निर्देश दिया। आरपीएफ थाने के सीसीटीवी कक्ष में जाकर डिस्प्ले बोर्ड देखा और कक्ष को वातानुकूलित बनाने एवं आरपीएफ पोस्ट के टीन शेड को बदलने का निर्देश दिया। दिलदारनगर बाजार रेल फाटक पर अप एवं डाउन रेल लाइन के बीच बनी केबिन को तोड़कर रेल पटरी के किनारे बनाने की बात कही। इस मौके पर एडीआरएम महेश कुमार, आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त एसकेएस राठौर, सीनियर डीईएन समन्वय सौरभ मिश्रा, मंडल अभियंता तृतीय अमित कुमार, विद्युत अभियंता गौरव कुमार, यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद, आरपीएफ के प्रभारी राकेश कुमार, रेल पथ निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed