फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dried Shisham tree falls on national highway due to rain; power supply disrupted and traffic jam ensues.

Ghazipur News: बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा शीशम का सूखा पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित व लगा जाम

Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dried Shisham tree falls on national highway due to rain; power supply disrupted and traffic jam ensues.
नारी पचदेवरा गांव में आंधी और बारिश से सड़क पर गिरा पेड़ व टूटा बिजली का खंभा। संवाद
जमानिया। क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के किनारे खड़ा एक सूखा शीशम का पेड़ मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे भारी बारिश के कारण देवढ़ी फीडर को जाने वाली मुख्य विद्युत लाइन के तार पर अचानक गिर गया। इससे गंधुतालुका क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के साथ ही, मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तुरंत मजदूरों की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ की टहनियों को काटकर किनारे हटाया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान 30 मिनट यातायात बाधित रहा। इधर, विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों की बिजली गुल रही। बिजली विभाग की टीम युद्धस्तर पर तार को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुट गई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि पेड़ गिरते समय कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस संबंध में जेई संजीत कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे पेड़ गिर गया था, जिससे डेढ़ घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहा।

नारी पचदेवरा गांव में आंधी और बारिश से सड़क पर गिरा पेड़ व टूटा बिजली का खंभा। संवाद

नारी पचदेवरा गांव में आंधी और बारिश से सड़क पर गिरा पेड़ व टूटा बिजली का खंभा। संवाद

नारी पचदेवरा गांव में आंधी और बारिश से सड़क पर गिरा पेड़ व टूटा बिजली का खंभा। संवाद

नारी पचदेवरा गांव में आंधी और बारिश से सड़क पर गिरा पेड़ व टूटा बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed