फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dramatic presentation of the revolutionary history of Ghazipur on 24th

Ghazipur News: गाजीपुर के क्रांतिकारी इतिहास की नाट्य प्रस्तुति 24 को

Wed, 20 Aug 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dramatic presentation of the revolutionary history of Ghazipur on 24th
बाबा श्यामदास सोशल एंड एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से 24 अगस्त को शहर के बंधवा स्थित एक पैलेस के सभागार में दिन में 12 बजे से गाजीपुर के क्रांतिकारी इतिहास की नाट्य प्रस्तुति की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए आमघाट स्थित एक मैरेज हाॅल के सभागार में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया कि जनक्रांति-गाजीपुर 1942'''''''' नामक इस नाटक के निर्देशक बलिया की नाट्य संस्था ''संकल्प'' के संस्थापक आशीष त्रिवेदी हैं। इस नाट्य प्रस्तुति में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा कर इसे अंतिम रूप दिया गया। अपने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की पावन स्मृतियों को नमन करने के लिए लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में संजीव गुप्त, प्रभाकर त्रिपाठी, संजय राय, अरुण राय, डाॅ. अक्षय पांडेय, डा. रविनंदन वर्मा, डाॅ. रामचंद्र दूबे, हीराराम गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव, शीर्षदीप शर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी एवं संचालन सोसायटी के संस्थापक विपिन बिहारी राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed