फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drains will be constructed in 25 wards of Zamania at a cost of Rs 2 crore.

Ghazipur News: जमानिया के 25 वार्डों में दो करोड़ से बनेंगी नालियां

Fri, 03 Oct 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Drains will be constructed in 25 wards of Zamania at a cost of Rs 2 crore.
गाजीपुर।जमानिया नगर पालिका क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर व सुव्यवस्थित होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत जमानिया नगर पालिका क्षेत्र में नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 2 करोड़ रुपयेकी धनराशि खर्च की जाएगी।जमानिया नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में करीब 45 हजार की आबादी रहती है। वर्तमान में कई जगहों पर नालियां जर्जर हो चुकी हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार नालियों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नालियों पर ढक्कन भी लगाए जाएंगे। नालियों के बनने से बरसात में जलनिकासी की व्यवस्था सुधरेगी। जिन स्थानों पर नाली नहीं है, वहां पर भी नाली का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी और बजट मिलने के बाद जमानिया नगर पालिका प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कागज पर खाका तैयार किया जा रहा है कि नगर में कितने किलोमीटर लंबी नाली निर्माण की आवश्यकता है। टेंडर वगैरह की प्रक्रिया पूरी करके धरातल पर नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत नगर क्षेत्र में नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसको शासन से मंजूरी मिल चुकी है।-संतोष कुमार, ईओ, जमानिया नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed