फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drain will be built in Jhandatar with Rs 10 lakhs, water will not flow on the road during rainy season

Ghazipur News: झंडातर में 10 लाख से बनेगा नाला, बरसात में सड़क पर नहीं बहेगा पानी

Mon, 11 Nov 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Drain will be built in Jhandatar with Rs 10 lakhs, water will not flow on the road during rainy season
गाजीपुर। झंडातर में चर्चित नाले का निर्माण 10 लाख रुपये से होगा। इसका विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बीते बरसात के मौसम में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा था। सड़क पर घुटने तक पानी इकट्ठा हो गया था। इससे लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा था। इस पर लोगों ने कई दिन प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

नगर के झंडातर स्थित नाले का निर्माण होने का रास्ता साफ हो गया है। 18 मीटर लंबे व 8 फीट गहरे नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। वर्तमान में जिला प्रशासन व नगर पालिका की ओर से नाले पर अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है। बीते तीन दिनों तक चले अभियान के तहत चिह्नित मकान की पहली व दूसरी मंजिल समेत आगे के ढांचे को तोड़ा गया है। अतिक्रमण हटाने का कार्य सीआरओ आयुष चौधरी, सदर एसडीएम प्रखर उत्तम व नगर पालिका ईओ अमिता वरुण की देखरेख में हुआ। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि नाले को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त कराकर निर्माण कार्य शुरू होगा। नाला का निर्माण होने के बाद भविष्य में उसका गंदा पानी सड़क पर नहीं बहेगा। इससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। नगर पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि झंडातर नाले के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


एक हजार लोगों का प्रभावित हुआ था आवागमन
बीते बरसात के मौसम में झंडातर मोहल्ले के लोगों को जलनिकासी की समस्या से जूझना पड़ा था। नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने से एक हजार लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ था। पानी निकालने को लेकर नगर पालिका की ओर से दो पंप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed