{"_id":"67d1d697ae9b6fd531098207","slug":"drain-water-is-being-released-directly-into-the-ganga-without-treatment-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-129487-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिना ट्रीटमेंट के गंगा में सीधे छोड़ा जा रहा नालों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिना ट्रीटमेंट के गंगा में सीधे छोड़ा जा रहा नालों का पानी
विज्ञापन
बिना ट्रीटमेंट किए ही गंगा शहर के नालों का गंदा पानी गंगा में छोड़ा जा रहा है। इससे पतित पावनी प्रदूषित हो रही है। जबकि एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) की गाइड लाइन है कि नदियों में नालों का पानी ट्रीटमेंट किए बगैर न छोड़ा जाए। वर्तमान में शहर में 15 नालों का गंदा पानी गंगा में गिर रहा है।
नगर के ददरीघाट, चीतनाथ, कलक्टरघाट, मंसूर घाट, स्टीमर घाट, रामघाट, अंजनी घाट, पोस्ता घाट, सिकंदरपुर, बड़ा महादेवा, छोटा महादेवा आदि गंगा घाटों से प्रतिदिन 15 बड़े नालों का गंदा पानी सीधे गंगा में जाता है। नालों के पानी को ट्रीटमेंट करने की व्यवस्था नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि गंगा में नालों का गंदा पानी न गिरने पाए।
इसके लिए नगर में सीवर प्रोजेक्ट चल रहा है। यह प्रोजेक्ट लगभग दो महीने में पूरा हो जाएगा। सीवर प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है।
सीवर प्रोजेक्ट पूरा होने पर गंगा में नालों का गंदा पानी नहीं गिरेगा। प्रोजेक्ट के तहत नगर में 105 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। साथ ही 14 हजार होम और इंटरकनेक्शन होने वाले हैं। अब तक चार हजार होम एवं इंटरकनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
जल निगम के अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्या ने बताया कि सीवर प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। प्रोजेक्ट पूरा होते ही गंगा में नालों का पानी गिरना बंद हो जाएगा।