फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. Mukhtar Ahmed was a symbol of Hindu-Muslim unity: MP Virendra

हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे डाॅ. मुख्तार अहमद : सांसद वीरेंद्र

Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mukhtar Ahmed was a symbol of Hindu-Muslim unity: MP Virendra
मुहम्मदाबाद के अंसारी इंटर कालेज में डॉ मुख्तार अहमद अंसारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा
मुहम्मदाबाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. मुख्तार अहमद अंसारी की 145वीं जयंती और डाॅ. एमए अंसारी इंटर काॅलेज का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण के बाद डाॅ. अंसारी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उनको महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया। कहा वह हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक एवं महात्मा गांधी के प्रिय थे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी के शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। प्रधानाचार्य सुजीत कुमार ने विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक अब्बास अंसारी, सुहैब अंसारी मन्नू, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व प्रमुख शारदानंद राय, चेयरमैन रईस अहमद, रेयाज अंसारी, शिक्षक नेता चौधरी दिनेशचंद्र राय, लल्लन पांडेय, आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सांसद अफजाल अंसारी एवं संचालन विनय कुमार तिवारी ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार ने आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed