फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DR. Mokhtar Remembered on anniversary

जयंती पर याद किए गए डा. मोख्तार

Thu, 25 Dec 2014 10:56 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
DR. Mokhtar Remembered on anniversary

मुहम्मदाबाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के

विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष डा. मोख्तार अहमद अंसारी की 134वीं जयंती और डा. एमए अंसारी कालेज का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया।

 मुख्य अतिथि विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने ध्वजारोहण के बाद डा. अंसारी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


समारोह में विद्यालय के प्रबंधक पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि डा. अंसारी देश को आजाद कराने वालों उन नेताओं में थे, जो महात्मा गांधी के अत्यधिक प्रिय एवं उनके सलाहकारों में थे। 1926-27 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 42वें अध्यक्ष चुने गए।

उनकी अध्यक्षता में मद्रास में हुए कांग्रेस सम्मेलन में पार्लियामानी व्यवस्था का प्रस्ताव पास हुआ। ऐसा महान राष्ट्रभक्त को इतिहास में वह स्थान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने दोहरी शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। उन्होंने रोजगारपरक व्यवसायिक शिक्षा को सस्ता करने पर जोर दिया।

पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने विद्यालय के बच्चों की तरफ से लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन कर डा. अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय की प्रगति की ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेडल पाने एवं कक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

 कार्यक्रम में पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की पुत्री मारिया अंसारी, शहनवाज खां, मिर्जा अश्फाक बेग, लुटुर राय, जफर खां चंदा, रामायण सिंह यादव, सुभानुल्लाह खां, शमीम अहमद, नारायणदास अग्रवाल, बलिराम पटेल, मन्नू अंसारी, गजेंद्र सिंह, ददन पांडेय उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed