फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dozens of families were left homeless from the house due to gomti

गोमती के कटान से घर से बेघर हुए दर्जनभर परिवार

Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dozens of families were left homeless from the house due to gomti
भीमापार। वाराणसी और गाजीपुर के उत्तरी-दक्षिणी सिरे पर स्थित गौरी गांव में इन दिनों गोमती नदी का कटान जारी है। लेकिन इस हालात में भी इनकी कोई मदद तक करने वाला नहीं है। इनकी परेशानी किसी को दिखाई तक नहीं दे रही है। देखा जाए तो गोमती नदी में वर्षों से कटान का दंश गांव के दर्जनों परिवार भुगतने को मजबूर हैं। उनमें से अधिकांश के पास खेती योग्य जमीन तक नहीं है।
विज्ञापन

एक या दो परिवार को छोड़कर किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं है, तो कुछ ऐसे भी हैं जो अत्यन्त अभाव की जिंदगी गुजार रहे हैं। लेकिन उनके पास सरकारी अनाज प्राप्त करने के ल्रिए राशन कार्ड तक नहीं है। कटान पर बसे अधिकांस परिवारों को कभी सरकारी आवास तक देने की जरूरत नहीं समझी गई। जबकि यहां अधिकांस परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके पेट पालते हैं। लेकिन कोरोना और लाकडाउन के चलते कोई काम न मिलने से उनकी हालत अत्यन्त दयनीय हो गई है। बरसात के दिनों में जब गोमती का जलस्तर बढ़ने लगता है। तब इन परिवारों के सामने जीवन और मौत का संघर्ष आकर खड़ा हो जाता है। ऐसे में जानकारी के बाद भी स्थानीय प्रशासन इनकी समस्याओं से मुंह मोड़ रहता है। वहीं जनप्रतिनिधियों को भी गोमती के कटान पर बसे इन गरीब परिवारों का संकट दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed