फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Door to door distributed call

घर-घर जाकर आह्वान पत्र वितरित किया

Sun, 28 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Door to door distributed call
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने वेदपुरवा मुहल्ले में घर-घर जाकर आह्वान पत्र वितरित किया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने छह वर्ष पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

इन वर्षों में भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो बड़ी बड़ी घोषणाएं की, उन पर अमल नहीं हुआ। दुनिया में जो भारत की साख थी वह भी अब नहीं रही है। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता को भी बचाने में असमर्थ, अक्षम है। देशवासियों को प्रगति और विकास के दिखाए गए सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा तोड़ने का काम किया है। कहा कि सरकार मनमानी पर उतारू है। नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। भाजपा का आचरण स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के विपरीत है। देश में भाजपाी को सत्ता से बेदखल करना होगा जिसके लिए आप सभी के सहयोग एवं समर्थन की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, अभिनव सिंह, परवेज अहमद, प्रवीण पांडेय, बाबी चौधरी, लड्डन खां आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed