फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Doli of 395 daughters will rise together on June 10

395 बेटियों की 10 जून को एक साथ उठेगी डोली

Tue, 07 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Doli of 395 daughters will rise together on June 10
जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 395 जोड़ों का सामूहिक विवाह 10 जून को सुबह छह बजे से 10 बजे के बीच होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एम पी सिंह ने राइफल क्लब में बैठक किया। जिसमें जनपद के सभी विकास खंड स्तर पर सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए आयोजन समिति के सदस्यों को उनके कार्यों, दायित्वों का विभाजन कर निर्देशित किया गया कि वे वैवाहिक स्थल पर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते हुए विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में स्वागत समिति एवं अतिथियों को निमंत्रण से लेकर फूल माला, कलश स्थापना, खान-पान, विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था, विवाह पंजीयन, सहायता राशि अंतरण, सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर स्थल की साफ-सफाई के लिए लगाए अधिकारियों को निर्धारित तिथि के पूर्व संध्या तक अपने-अपने कार्यो को पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एवं मुख्य राजस्व अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वैवाहिक कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी गठित समितियों के सदस्यों के रूप में सौपे गए कार्याों और उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed