फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Doctors prescribe medicine from outside, Jan Aushadhi Kendra is in bad shape

जन औषधि केंद्र बदहाल, मेडिकल स्टोर मालामाल 18-40-59

Wed, 15 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Doctors prescribe medicine from outside, Jan Aushadhi Kendra is in bad shape
बाहर की दवा लिखते हैं डॉक्टर, जन औषधि केंद्र बदहाल
विज्ञापन

कमीशन के चलते मरीजों की कट रही जेब, हो रहा आर्थिक शोषण
2017 में चार सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए गए थे केंद्र
(फोटो भी)
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सस्ती और अच्छी दवाओं से आमजन लाभान्वित हो, इसके लिए करीब चार वर्ष पूर्व जन औषधि केंद्र स्थापित कराया गया था। स्थिति यह है कि इन दिनों यह केंद्र बदहाल हो चुके हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों के बाहर स्थित निजी मेडिकल स्टोर मालामाल हो रहे हैं। वजह इन केंद्रों पर मिलने वाली जेनेरिक दवाओं को परामर्श पर्ची पर लिखने के बजाए डाक्टर बाहर निजी मेडिकल स्टोरों पर मिलने वाली दवा को ही लिख रहे हैं। इसके चलते डॉक्टर से लेकर मेडिकल स्टोर संचालकों जेब भर रही है, वहीं मरीजों एवं उनके परिजनों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए सौ से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इतने ही मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती होकर अपना उपचार कराने आते हैं। ऐसे में अच्छी और सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार की ओर से 15 जुलाई 2017 को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र स्थापित कराया गया था, जिससे मरीजों को मेडिकल स्टोरों का चक्कर न लगाना पड़े और महंगी दवा से उन्हें निजात मिले। लेकिन स्थिति तो यह है कि जिला और महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक जेनेरिक दवा लिखने के बजाए बाहर की दवा लिखते हैं, जिससे उन्हें कमीशन मिले। यही हाल मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर सीएचसी का भी है। ऐसे में मरीजों एवं तीमारदारों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन
डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रही पर्ची की जांच कराई जाएगी। साथ ही सभी चिकित्सकों को निर्देश भी दिया गया है कि मरीजों को जिला अस्पताल एवं जन औषधि से उपलब्ध होने वाली दवा ही लिखी जाए। इसके लिए टीम बनाकर ठोस कदम उठाया जाएगा। - डा. राजेश सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
सस्ती और अच्छी दवा के नाम पर जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र स्थापित हुआ, लेकिन यहां तैनात चिकित्सकों द्वारा कमीशन के चक्कर में ऐसी दवा लिखी जाती है, जो बाहर मेडिकल स्टोरों पर ही उपलब्ध है। - शंशाक उपाध्याय
0000
जिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर वार्ड व इमरजेंसी में इन दिनों दलालों का ऐसा जमावड़ा लगा रहता है कि मरीज एवं परिजन से आए दिन कहासुनी होती रहती है। यहां तैनात चिकित्सक अस्पताल से मिलने वाली दवा नहीं लिखते हैं। - शशिकांत पांडेय
0000
जब कोई मरीज डॉक्टर के पास आता है तो उसे क्या पता है कि कौन जेनेरिक और पेटेंट दवा है। इसका लाभ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जमकर उठाया जाता है। ऐसी स्थिति में मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है। - अमृत यादव

0000
कई बार शिकायत के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी है। जन औषधि केंद्र के पास शायद ही डॉक्टर की पर्ची पहुंचती हो, सभी ओपीडी की पर्चियां निजी मेडिकल स्टोरों पर ही जाती है। कमीशन का खेल लंबे समय से चल रहा है। - अंशुल प्रजापति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed