{"_id":"ba3993f8610e8ab31644d875a909bfb1","slug":"do-not-submit-bills-to-cut-the-connection-of-11-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा न करने पर 11 का कनेक्शन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा न करने पर 11 का कनेक्शन कटा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से बिजली विभाग की ओर से चल रही जांच की वजह की शहर के मुहल्लों में अफरातफरी मची रही। मंगलवार को जांच टीम शहर के टाउनहाल और सराय मुहल्ले में पहुंची और कनेक्शनों की जांच की गई।
इस दौरान बिल बकाया होने पर 11 लोगों का कनेक्शन काटा गया। वहीं बकाए का एक लाख 95 हजार रुपये वसूला गया। बिजली विभाग की तरफ से शहर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को नगर टीम ने
टाउनहाल और सराय मुहल्ला में पहुंचकर 79 लोगों के कनेक्शनों की जांच की। रौजा उपकेंद्र के जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बकाया बिल जमा न करने पर 11 लोगों का कनेक्शन काटा गया। पांच लोगों का पांच किलोवाट लोड
विज्ञापन
बढ़ाने के साथ ही 30 लोगों का मीटर लगाया गया। पांच लोगों को नया कनेक्शन दिया गया। उपभोक्ताओं से बकाए का 1 लाख 95 हजार रुपया वसूल किया गया। जांच टीम में नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा, अधीक्षण अभियंता
यूजी अंसारी, पावर मीटर रीडर विनय तिवारी, अधिशासी अभियंता परीक्षण मनोज अग्रवाल सहित डिसकनेक्शन और मीटर विभाग के सदस्य मौजूद थे। नगर एसडीओ अभिषेक मिश्र ने बताया कि उपभोक्ताओं से अपील की कि जांच के दौरान वह अपने कनेक्शन का कागजात और बिल भुगतान की रसीद प्रस्तुत करें।
विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को सदर रोड मुहम्मदाबाद पर जांच अभियान चलाया। इसके चलते कटिया कनेक्शन वालों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने कनेक्शन उतार लिए। इस दौरान दर्जन भर लोगों का
कनेक्शन काट दिया गया। जबकि कई लोगों का लोड बढ़ाकर मीटर लगाया गया। जांच के समय एसडीओ महेन्द्र प्रसाद तथा जेई आरके गौतम मौजूद थे।