फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman injured in attack of uncontrollable pickup

बेकाबू पिकअप के धक्के से महिला घायल

Fri, 27 Feb 2015 11:27 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 27 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in attack of uncontrollable pickup

शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर के कटया गांव के पास शुक्रवार की

विज्ञापन
दोपहर असंतुलित पिकअप की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। नशे में धुत चालक सहित पिकअप जीप को पुलिस थाने ले आई है।


कटवा गांव की रहने वाली देवती देवी (55) दोपहर में गाय को चारा खिला रही थी। उसी दौरान हरिहरपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप असंतुलित हो गई और महिला को चपेट में लेते हुए गाय को रौंद दिया। हादसे में गाय की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भाग रहा था। इसी बीच सामने से आ रहा बाइक सवार सौरभ गुप्त जीप को रफ्तार में देख घबरा गया और चलती बाइक से कूद गया। उसकी बाइक जीप के अंदर घुस गई, जिससे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने जीप मौके पर ही खड़ा कर दिया।

चालक पूूरी तरह से नशे में धुत था। घटना की जानकारी होेते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसका सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक सहित जीप को थाने लाई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।


खाई में उतरी बस, पांच यात्री घायल
मरदह थाना क्षेत्र के वन विभाग के पास शुक्रवार की दोपहर सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों को चोटें आई। मऊ से सवारी लेकर एक निजी बस शुक्रवार की दोपहर गाजीपुर आ रही थी। इसी दौरान वन विभाग कार्यालय के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाईं में उतर गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed