{"_id":"574892e14f1c1b2f2d692eea","slug":"dm-training-given-to-village-heads","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के अलग-अलग विकास खंडों में राज्य पोषण मिशन के तहत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने राज्य पोषण मिशन के तहत गांव में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें शौचालय निर्माण व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जमानिया विकास खंड में शुक्रवार को पूर्वांह्न 10 बजे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने ग्राम प्रधानों के अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर में उन्हें राज्य पोषण मिशन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। जिसे गांव स्तर पर में चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए ग्राम प्रधानों से अपील किया कि सरकार की सभी योजनाओं को लागू करने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने से वह सुंदर तथा ग्रामीण स्वस्थ होंगे। ग्रामीणों का स्वास्थ अच्छा रहेगा। उनके जीवन स्तर में बदलाव होगा।
विज्ञापन
उन्होंने गांव में बने शौचालयों में शौच करने की लोगों से अपील की। चौपाल में ग्राम प्रधान रामराज बिंद ने कहा कि शिविर के दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शादी अनुदान योजना, पारिवारिक लाभ आदि योजनाओं में नए बने ग्राम पंचायतों के नाम नहीं जुड़ने से पात्रों का आवेदन नहीं हो पा रहा है। जिस पर डीएम ने जल्द गांव को जोड़ने का आश्वासन दिया। उस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आरती सिंह, डीसी मनरेगा मयंक मिश्रा, उपजिलाधिकारी जमानियां राज कुमार, बीडीओ जमानियां राम राज गौतम, सीडीपीओ राजेश चौहान, संतोष मौर्या, रामराज बिंद, अशोक कुमार, कोमल, अवधेश कुमार, गुंजा देवी, गंगाजली, मीना देवी, स्लेहा देवी के साथ ही ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।