{"_id":"34aed8131b46231bc36f62489c7bc4c9","slug":"dm-to-build-tight-hook-groove-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण के लिए डीएम ने कसी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण के लिए डीएम ने कसी नकेल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के फुल्लनपुर में नाली के अभाव मेें जल
विज्ञापन
निकासी नहीं होने की शिकायत को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने काफी
गंभीरता से लिया है। सोमवार को डीएम ने दलबल के साथ
फुल्लनपुर में स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था आरईएस के अधिकारियों की नकेल कसी। कहा कि दो दिन के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर नाली का निर्माण कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएमने आरईएस के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि फुल्लननपुर में जल निकासी के लिए 425 मीटर नाली निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
नाली के अभाव में यहां हर वक्त जाम की समस्या बनी ही रहती है। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर नाली का निर्माण कराया जाना है। लोक निर्माण विभाग और आरईएस द्वारा नाली निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा चुका है।
निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया दो दिन के अंदर पूरी कराई जाए। इसके साथ ही फुल्लनपुर रौजा मार्ग की भी मरम्मत कराई जाए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरएन गुप्ता, सहायक अभियंता एसएन यादव, सहायक अभियंता आरईएस आरसी मौर्य आदि उपस्थित थे।