{"_id":"684aa4e46be7af25770928f6","slug":"dm-honored-the-meritorious-students-of-board-exam-there-was-loud-applause-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को डीएम ने सम्मानित किया, जमकर बजी तालियां, उत्साहपूर्ण माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को डीएम ने सम्मानित किया, जमकर बजी तालियां, उत्साहपूर्ण माहौल
Thu, 12 Jun 2025 03:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:29 PM IST
सार
जिलाधिकारी ने राइफल क्लब में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया इस दौरान माहौल उत्साह से भरा दिखाई दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने जमकर ताली बजाई।
विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते जिलाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ प्रदेश में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले मेधावियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा विभाग और अमर उजाला की ओर से मेधावियों को प्रदान किया गया। शहर के राइफल क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक की ओर से जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल की रुक्मिणी यादव, पायल सिंह, प्रियांजली गिरी, सुप्रिया, आराध्या पाल, अंशिका यादव, खुशी यादव, अंशिका यादव, माइकल जैक्सन, अंशिका यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा इंटर में श्रेया प्रजापति, मुस्कान गिरी, सोनल कुशवाहा, विनीता यादव, सृष्टि प्रजापति, आशीष यादव, ऋषभ राज, खुशी यादव, सतीश मौर्य एवं खुशी यादव को आज सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन