फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM gave instructions to speed up wheat procurement

Ghazipur News: गेहूं की खरीद में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश

Tue, 30 Apr 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to speed up wheat procurement
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को विपणन शाखा गेहूं क्रय केंद्र बंजारीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं खरीद के संबंध में निर्देश दिया कि ब्लॉक क्षेत्र के तहत गांवों में जाकर अधिकाधिक किसानों से संपर्क करके गेहूं खरीद में तेजी लाई जाए। साथ ही भारतीय खाद्य निगम डिपो की ओर से स्वीकृत गेहूं का लेखा कार्यालय को शत-प्रतिशत बिलिंग किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंद्र पर अब तक कुल 13 किसानों से 77.90 मीट्रिक टन गेंहूूं की खरीद हुई है। इसमें से 30.00 मीट्रिक टन गेहूं केंद्र प्रभारी की ओर से भारतीय खाद्य निगम डिपो देवकठिया में भेजा गया है। मौके पर 47.90 मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध है। केंद्र पर बैनर लगा हुआ पाया गया, जिसमें समर्थन मूल्य और टोल फ्री का अंकन प्रदर्शित था। केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध थी। गेहूं की सफाई के लिए विनोईंग फैन, दो जाली छलना, नमी मापक यंत्र, पावर क्लीनर/पॉवर डस्टर उपलब्ध पाया गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कांटों का बांट-माप विभाग की ओर से सत्यापन हुआ पाया गया। बारिश से बचाव के लिए तिरपाल रखा गया था। गेहूं से भरे बोरों पर निर्धारित कोड का अंकन पाया गया। केंद्र पर खरीद से संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed