फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM Expresses Displeasure Over Unfinished Buildings and Vacant Posts

Ghazipur News: अधूरे भवन और रिक्त पदों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 11 May 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
DM Expresses Displeasure Over Unfinished Buildings and Vacant Posts
गाजीपुर। जिला आयुष समिति की बैठक शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार राइफल क्लब में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन के अधूरे निर्माण कार्य और योग प्रशिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में लगातार हो रही देरी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

बैठक में यह भी सामने आया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों पर अंशकालिक योग प्रशिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं। इस पर जिलाधिकारी ने विज्ञापन जारी कर महाविद्यालयों से संपर्क कर योग डिप्लोमा धारकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पत्र भेजकर अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने और योग कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आयुष समिति के एसएनए खाते के लिए वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा हुई। अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. द्विग्विजय नाथ ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed