फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM and SP reached the Dalit colony of Tadwa village

Ghazipur News: टड़वा गांव की दलित बस्ती में पहुंचे डीएम और एसपी

Mon, 13 Mar 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
DM and SP reached the Dalit colony of Tadwa village
फोटो भी
विज्ञापन

लोगों से बात कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
बातचीत कर लोगों दिलाया सुरक्षा का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शादियाबाद। थाना क्षेत्र में टड़वा गांव में कुछ दिनों से चल रहे विवाद को देखते हुए रविवार को डीएम आर्यका अखौरी, एसपी ओमवीर सिंह और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी दलित बस्ती पहुंचे। इस दौरान बस्ती के लोगों से बात-चीत करने के साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की। अशांति फैलाने वालों एवं मारने-पीटने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा की किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। जो लोग भी इस अपराध में शामिल है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। चाहे वो किसी भी पार्टी के हो या किसी भी जाती के हो कानून सभी के लिए एक बराबर हैं। कानून के नजर में अपराधियों की जगह जेल में है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा की आप सभी अलग- अलग जाती के लोग सदियों से इसी गांव में आपस से प्रेम से रहते आए हैं और अच्छे नागरिक की तरह अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए बच्चों को खुराफात से दूर रखें। किसी से डरने की जरुरत नहीं है। सुरक्षा के लिए गांव में पीएसी तैनात की गई है जो अभी गांव में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 11 मार्च की देर शाम गुलाब राम अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर तीन सवार पहुंचे और उन्हें रोककर सैदपुर जाने का रास्ता पूछने लगे। उसमें दो ने मुंह गमछे से बांध रखा था। एक ने हेलमेट लगा रखा था। एक युवक बाइक से उतरा और पीछे से गुलाब की गर्दन दबा कर सिर पर वार कर दिया था, जिससे वह गिर पड़े थे। इधर एक बाइक आती देख आरोपी फरार हो गए थे।

सूचना पर पुलिस ने उपचार के लिए घायल गुलाब राम को जिला अस्पताल भेज दिया था। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए थे और सैकड़ो की संख्या में लाठी- डंडा लेकर थाने का घेराव करने निकल गए थे। भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने थाना चौराहा पर किसी तरह समझा - बुझाकर गांव के लोगों को वापस भेजा दिया था और रात में ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएसी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed