फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM and SP did surprise inspection of district jail

डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

Fri, 27 Aug 2021 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
DM and SP did surprise inspection of district jail
गाजीपुर में जिलाधिकारी एमपी सिंह और एसपी डा. ओपी सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक बैरकों की जांच के साथ रसोई में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। साथ ही कोविड-19 को देखते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह का काफिला दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचते ही जिला कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले कारागार के अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ वहां तैनात चिकित्सक से दवाईयों एवं इलाज संबंधित जानकारी ली। इसके बाद प्रत्येक बैरकों की गहनता पूर्वक छानबीन भी। हालांकि इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। साथ ही बंदियों को मेन्यूू के मुताबिक बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देश देने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। इस दौरान एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सीटी ओजस्वी चावला एवं अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed