फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Diwali gift: Cooks will get three months' honorarium

दीपावली की सौगात: रसोइयों को मिलेगा तीन महीने का मानदेय

Fri, 17 Oct 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Diwali gift: Cooks will get three months' honorarium
गाजीपुर। रोशनी के पर्व दीपावली में रसोइयों के लिए राहत की खबर है। जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में तैनात 6604 रसोइयों को तीन महीने का मानदेय जल्द मिलेगा। इसके लिए जिले को 3.92 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा 237 विद्यालयों में अनुदानित उच्च प्राथमिक, राजकीय विद्यालय, अनुदानित माध्यमिक विद्यालय, अनुदानित मदरसा एवं केजीबीवी सहित कुल 2503 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनता है। इनमें करीब तीन लाख बच्चे पंजीकृत हैं। उनको दोपहर में मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के लिए 6604 रसोइयों की तैनाती की गई है। प्रत्येक विद्यालय में 25 छात्र संख्या पर एक, 26 से 100 पर दो, 101 से 200 पर तीन, 201 से 300 छात्र पर चार, 301 से 1000 पर पांच, 1001 से 1500 पर छह, 1500 से अधिक छात्र संख्या होने पर अधिकतम सात रसोइयों का चयन किया गया है। शासन की ओर से उन्हें प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। स्कूलों में तैनात इन रसोइयों को अप्रैल माह तक का ही मानदेय मिला है। उनकी परेशानी अब जल्द दूर होने वाली है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि जुलाई से सितंबर तक का तीन महीने का मानदेय जल्द ही विभाग की ओर से रसोइयों के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। इसके लिए जिले को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed