फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District's first fish feed plant ready, fish farming will get a boost

Ghazipur News: जिले का पहला मत्स्य आहार प्लांट तैयार, मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
District's first fish feed plant ready, fish farming will get a boost
जिले का पहला मत्स्य आहार प्लांट बनकर तैयार हो गया है। इसके कारण अब मत्स्य पालकों को मछली के आहार के लिए गैर जनपदों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य आहार प्लांट का निर्माण किया गया है। इसके कारण जनपद में मछली पालन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।सैदपुर के इस्माइलपुर कोटसा में मत्स्य आहार प्लांट बनाया गया है। इसकी लागत एक करोड़ रुपये आई है।
इसमें 60 प्रतिशत अनुदान दिया गया है। 2022-2023 में आवेदन किया गया था। लाभार्थी का चयन ई-लाटरी सिस्टम के माध्यम से किया गया था। मत्स्य आहार प्लांट के निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लगा है। करीब 500 स्क्वायर मीटर में मत्स्य आहार प्लांट का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इससे प्रतिदिन आठ टन मत्स्य आहार का उत्पादन होता है। मत्स्य आहार को स्थानीय मार्केट में बिक्री किया जाएगा। जिस भूमि पर मत्स्य आहार प्लांट का निर्माण हुआ है, वह दस वर्षों के लिए लीज पर भूमि है। विभाग का दावा है कि करीब एक- डेढ़ माह मेें मत्स्य आहार प्लांट का लोकार्पण होने के बाद मछली पालन में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed