फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District woman hospital trackdowned

इंतजार करते रहे मरीज, नदारद रहे डॉक्टर

Sat, 11 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
District woman hospital trackdowned
च‌िक‌ित्‍सक
इलाज कराने के लिए महिला रोगी दूर-दूर से पहुंची हुई थीं। काउंटर से पर्चा लेने के बाद महिलाएं सीधे ओपीडी की तरफ रुख कर रहीं थीं। जैसे-जैसे समय बीतता रहा मरीजों की भीड़ ओपीडी कक्ष और सीएमएस कक्ष के बाहर जुटनी शुरू हो गई थी। ओपीडी में नौ बजे के बाद भी चिकित्सक नहीं पहुंचे थे, लेकिन उनका चेंबर खुला हुआ था। मरीज खुद डॉक्टर के चेंबर में अपना पर्चा रखकर ओपीडी कक्ष में बैठक कर उनका इंतजार कर रहीं थी।
विज्ञापन

 शनिवार को ओपीडी में आने वाली पहली चिकित्सक सीएमएस विनीता जायसवाल थीं, जो सुबह 9.30 बजे अस्पताल पहुंची। हालांकि जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों को देखने का निर्धारित समय सुबह आठ बजे है। अन्य चिकित्सक अब तक अपने-अपने कक्ष में नहीं पहुंचे थे। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को कई बार निर्देश दिया है, लेकिन उसका कोई असर नहीं है। अस्पताल में डॉक्टर तो दूर कर्मचारी भी तय समय पर ड्यूटी करने नहीं पहुंचे हैं। सुबह दस बजे पहुंचे महिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डा. तारकेश्वर पहले सीएमएस कक्ष में गए और हस्ताक्षर बनाया। इसके बाद विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों को देखा। तब तक ओपीडी और सीएमएस कक्ष के बाहर महिला मरीजों की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed