{"_id":"69d406c094afc84fe6070a39","slug":"district-judge-inaugurated-the-e-service-center-in-the-district-court-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-150159-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जनपद न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का जिला जज ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जनपद न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का जिला जज ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में स्थापित ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन करते जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय। स्रोत
गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय ने सोमवार को न्यायालय परिसर में स्थापित ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला जज ने कहा कि इस ई-सेवा केंद्र के शुरू होने से जनपद न्यायालय में वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को न्यायालय में लंबित वादों के संबंध में जानकारियां उपलब्ध हो सकेगी।
ई-सेवा केंद्र न्यायालय संबंधी प्रकरणों में हेल्पलाइन की तरह कार्य करेगा। अध्यक्ष, उप समिति आधारभूत संरचना / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने कहा कि जनपद न्यायालय परिसर में स्थित ई-सेवा केंद्र में जनपद न्यायालय गाजीपुर में लंबित मामलों की जानकारी, सुनवाई के लिए नियत अगली तिथि की जानकारी के साथ ही साथ न्यायालय शुल्क के ऑनलाईन भुगतान में सहयोग मिलेगा।
यहीं नहीं मामलों के ई-फाइलिंग, वीडियो कॉफ्रेंसिंग की जानकारी व सहायता और ई-कोर्टस एप के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। ई-सेवा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय हरि शुक्ला, विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो कोर्ट रामअवतार, नोडल अधिकारी, कम्प्यूटर/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी सहित न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।