{"_id":"61c0b95fcdb46e5c7c6d752e","slug":"district-judge-dm-and-sp-inspected-the-district-jail-ghazipur-news-vns6289295153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो
जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
बैैरकों की चली सघन तलाशी, भोजन के गुणवत्ता की गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिला कारागार का जिला जज प्रशांत मिश्र, डीएम और एसपी ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक बैरकों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। सीसीटीवी के संचालन में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत जिला कारागार के अधिकारियों ने दिया।
जिला जज प्रशांत मिश्र, डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह का काफिला दोपहर में पहुंचते ही जिला कारागार प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इधर सीओ सीटी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले से पहुंच गई थी। अधिकारियों ने कारागार के प्रत्येक बैरकों की सघन तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं बरामद हुई। इसके बाद जेल का निरीक्षण करने के साथ वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की। मेस में बन रहे भोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए इसके संचालन के संबंध में जेल अधिकारी से बातचीत की गई। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि सीसीटीवी के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अस्पताल में दवा की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं बंदियों का कोविड-19 की जांच के संबंध में भी पूछताछ की गई। उन्होंने सभी को प्रत्येक दशा में मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही ठंढ को देखते हुए प्रत्येक बैरकों मे अलाव जलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया, एसपी सिटी ओजस्वी चावला एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।