फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Judge, DM and SP inspected the district jail

Ghazipur News: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Fri, 28 Mar 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
District Judge, DM and SP inspected the district jail
जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में चिकित्सालय, महिला व पुरुष बैरक, रसोई घर का जायजा लिया। साथ ही जिला कारागार में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की गई।
जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से बीमारियों के संबंध में पूछा। साथ ही उनके भोजन व साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके बाद बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बैरकों में बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी के दिनांक को चेक किया गया। रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरणों का प्रवेश न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाया जाए। वहीं महिला बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अंत में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनके खानपान, साफ-सफाई और प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मेन्यू की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed