फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District got gift of 132 new health sub-centres

जिले को मिली 132 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात

Sun, 05 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
District got gift of 132 new health sub-centres
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से 132 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू किए गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर सहित प्रदेश के 5000 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण लखनऊ से वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्र एप यानि मां नवजात ट्रैकिंग एप्लीकेशन को भी लांच किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने कहा कि शासन की तरफ से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 132 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू किए गए हैं। सभी उपकेंद्र में संबंधित क्षेत्र की एएनएम की तैनाती कर सक्रिय हो गए हैं जहां गर्भवती एवं बच्चों के टीकाकरण की सुविधा भी शुरू हो गयी है। डिजिटलीकरण को देखते हुए मंत्र एप्लीकेशन की भी शुरुआत की गई है जिसके जरिए मां और नवजात शिशु की ऑनलाइन ट्रैकिंग करने में मदद मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भदौरा में सात, बाराचवर नौ, बिरनो छह, देवकली 10, गोड़उर छह, जखनिया 11, जमानिया 11, करंडा पांच, कासिमाबाद 10, मुहम्मदाबाद चार, मनिहारी 10, मरदह 10, रेवतीपुर आठ, सदर 11, सैदपुर आठ एवं सादात में छह हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. एसडी वर्मा, डीपीएम प्रभुनाथ, वरिष्ठ सहायक अमित राय, बुद्धिलाल फार्मासिस्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed