फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Distribute coarse grain seeds to the farmers

Ghazipur News: किसानों को मोटे अनाज का बीज बांटे

Thu, 20 Jul 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Distribute coarse grain seeds to the farmers
फोटो-
विज्ञापन

कृषि निवेश मेला एवं खरीफ गोष्ठी का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। ब्लाक मुख्यालय परिसर में बुधवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषि निवेश मेला एवं खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। परिसर में बीज और कीटनाशक आदि के स्टाल भी लगाए गए थे। इस दौरान जिला उप कृषि निदेशक ने 15 किसानों को रागी, सावां, बाजरा और ज्वार बीज के मिनी कीट वितरित किया।
मुख्य अतिथि विजयशंकर राय ने कहा कि सरकार किसानों को स्वावलंबी बनाने और आय दोगुना करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे किसान आर्थिक रूप से समृद्धशाली बन सके। उन्होंने कहा कि जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश आर्थिक रूप से सुदृढ़ नहीं बन सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य वक्ताओं ने जैविक खेती और भूमि परीक्षण, पशुओं के देख-भाल, रोगों से बचाव की जानकारी के साथ हरी खाद एवं कम्पोस्ट खाद और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कृषि यंत्रों, वर्मी कम्पोस्ट, पंपसेट, प्रमाणित बीजों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने किसानों को फसल बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं के साथ ही फसलों की बुआई, बीज, कीटनाशकों के चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने कि जरूरत है। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन और लाभकारी मूल्य मिल सके।

कहा कि बुआई के समय मिट्टी का चयन भी बेहद लाभकारी होता है, समय पर खाद, पानी और दवाएं भी उत्पाद पर असर डालती है। इस अवसर पर एडीओ एजी सोहन कुमार पटेल, सचिव विनीत राय, वेद प्रकाश, सुनील कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डा. गौरव दिवेदी, दीनबंधु राय, बृजेश राणा मौजूद रहे। संचालन अनूप राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed