फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dissatisfaction expressed over the secretary's continuous absence from the village

Ghazipur News: सचिव के लगातार गांव से नदारद रहने पर जताई नाराजगी

Sat, 28 Jun 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the secretary's continuous absence from the village
मरदह। ब्लाॅक के रायपुर बाघपुर गांव के पंचायत भवन-मिनी सचिवालय पर शुक्रवार को ताला बंद रहने और ग्राम पंचायत सचिव के लगातार गांव से नदारद रहने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव एवं ब्लाॅक के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। समाजसेवी विवेक यादव ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत में लगभग चार हजार की आबादी निवास करती है।
विज्ञापन

सचिवालय पर ताला बंद होने से ग्रामीणों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक दौड़ भाग करनी पड़ रही है। विनोद राम ने कहा कि मिनी सचिवालय के 10 वर्ष से स्थापित होने के बाद भी आय, जाति, निवास, चरित्र, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड आदि बनवाने के लिए ब्लाक, तहसील, जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा। सुफेर राम ने कहा कि गांव में तैनात ग्राम पंचायत सचिव को अधिकांश लोगों ने नहीं देखा है। वह कब आते हैं और कब जाते हैं कुछ पता नहीं। अशोक यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत के कार्यों को आसान बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक की नियुक्ति की गई। इसके बाद भी पंचायत भवनों की स्थिति यथावत ही है। उदयनारायण पांडेय ने कहा कि चार माह पहले गांव में तैनात रहे सचिव एवं लेखपाल का नाम और मोबाइल नंबर अंकित है जिनका तबादला हो गया है। वर्तमान कर्मचारियों का नाम और नंबर आज तक दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जनार्दन पांडेय, सर्वनाथ, विनोद कनौजिया, कामता यादव, भरत यादव, विनय यादव, प्यारे यादव, हरिकेश यादव, अशोक यादव, मदन राम, खरभान यादव, अप्पू यादव आदि मौजूद थे। इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत प्रभाकर पांडेय ने बताया की मामला गंभीर है। जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed