फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dispute between two parties over keeping the idol, the lekhpal was beaten up

मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद, लेखपाल को पीटा

Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over keeping the idol, the lekhpal was beaten up
जमानिया। चांदपुर नई बस्ती मोहल्ला स्थित बब्बनपुर मौजा में बुधवार की शाम मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने हलका लेखपाल को पीट दिया और सरकारी दस्तावेजों को फाड़ने के साथ उनके नौ हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक धर्म को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में सुबह उपजिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और न्यायालय के आदेश पर हटाई गई मूर्ति को उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने निजी काश्तकारी में घर के अंदर मूर्ति रखने के लिए उन्हें उपलब्ध करा दी। इसके बाद लोग कोतवाली से मूर्ति लेकर नारेबाजी करते हुए पुन: उसी स्थल पर पहुंचे, जहां से न्यायालय के आदेश पर हटाई गई थी। इसकी जानकारी होते ही दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल को देखकर लोग भड़क गए और गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। लेखपाल विनय कुमार दुबे किसी तरह से भीड़ में जान बचाकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने बताया कि आस्था को ध्यान में रखकर घर पर मूर्ति रखने के लिए दी गई थी, लेकिन विवाद होने के कारण पुन: मूर्ति को कब्जे में ले लिया गया है। लेखपाल विनय कुमार दुबे पर हमला कर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेखपाल विनय कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले नौ नामजद एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed