फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disposal of 34 on the spot in 590 complaint-application letters

संपूर्ण समाधान दिवस: 590 शिकायत-प्रार्थना पत्र में मौके पर 34 का निस्तारण

Sat, 20 May 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 34 on the spot in 590 complaint-application letters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस सभी सात तहसीलों में शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें कुल 590 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 34 का निस्तारण किया गया।
सैदपुर तहसील में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में 185 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंनेे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी अश्विनी पांडेय की अध्यक्षता में 60 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में 53 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि./रा. अरुण कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्र की अध्यक्षता में 54 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर चार का निस्तारण किया गया।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। जखनिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 128 शिकायत-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया।


---------------------------

मायूस होकर घर लौटे फरियादी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। तहसील सभागार कक्ष में उपजिलाधिकारी राजेश प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांव से आए फरियादियों के द्वारा कुल 60 प्रार्थना पत्र दिए गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों के द्वारा महज पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका। वहीं समस्याओं को लेकर आए फरियादियों को अपने मामलों में निस्तारण न होने के कारण मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
000000
गांव में चकरोड को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। कई बार तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।- राम बचन राम, उसिया

मैं अपनी जमीन में मकान बनवा रहा हूं, लेकिन मेरे बगल के काश्तकार मुझे जबरदस्ती अपनी जमीन में रास्ता छोड़ने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से मामले को लेकर गुहार लगाया हूं, लेकिन हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। - रामप्रवेश यादव, बरेजी 000000

मेरे द्वारा जमीन की खरीद की गई थी ,लेकिन अब भी जमीन पर दाखिल खारिज नहीं कराया जा रहा है। इसको लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - श्रीराम चौधरी, दिलदारनगर 000000
गांव में आवारा पशुओं से किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। - सुरेंद्र सिंह ,भदौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed