{"_id":"68545fe4ad250a012005c4d6","slug":"displeased-with-the-working-style-of-saidpur-mla-sp-state-secretary-resigned-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-134526-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सैदपुर विधायक की कार्यशैली से नाराज होकर सपा के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सैदपुर विधायक की कार्यशैली से नाराज होकर सपा के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
जिले में समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के प्रदेश सचिव खेदन सिंह यादव ने सैदपुर विधायक की कार्यशैली से नाराज होकर पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं पार्टी का कहना है कि उनके इस्तीफा देने के पहले ही शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पदमुक्त कर दिया था। महमदपुर रावल मोड़ निवासी खेदन सिंह यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिफ्त होने के कारण पदमुक्त किया गया है। वहीं खेदन सिंह ने सैदपुर से सपा विधायक अंकित भारती पर गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि सैदपुर विधायक कभी भी जन समस्याओं को सुनने के लिए नहीं क्षेत्र में नहीं आते हैं।
आरोप लगाया कि विधायक ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक की कार्यशैली से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद शीर्ष नेतृत्व ने विधायक या विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
इससे आहत होकर उन्होंने पार्टी के प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि दोपहर में ही खेदन सिंह यादव को पदमुक्त करने का पत्र पार्टी से आ गया था।