फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Discussion of removing Yogi is futile: Omprakash

योगी को हटाने की चर्चा शिगूफा : ओमप्रकाश

Wed, 24 Jul 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Discussion of removing Yogi is futile: Omprakash
गाजीपुर/मनिहारी। प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को हटाने की चर्चा शिगूफा है। सरकार में सबकुछ ठीक है। कहीं कोई गड़बड़ नहीं है।
विज्ञापन


वह जखनिया में स्वागत कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। ओमप्रकाश राजभर ने एक दिन पहले आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में न जाकर लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर नई सियासी चर्चा को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन


ओमप्रकाश का कहना है कि मैंने पंचायती राज मंत्री होने के कारण प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी, जबकि मुख्यमंत्री की बैठक की जानकारी मुझे विलंब से हुई। इस पर मैंने मुख्यमंत्री से संपर्क किया,इसके बाद लखनऊ में बैठक की। मेरी मुलाकात तो सबसे होती रहती है,सोचने वाले कुछ भी सोच सकते हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान के सामने दुकानदारों के नेम प्लेट लगाने के सवाल पर सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कानून मुलायम सिंह यादव ने बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे योगी आदित्यनाथ की सरकार ने केवल लागू किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर मुझे हंसी आ रही है कि वह कांग्रेसियों से मिलकर अपने पिता का विरोध कर रहे हैं। जब जनता ने जनमत दिया तो वह आमजन का कल्याण नहीं कर सके और चिल्ला रहे हैं।


आज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपए दे रही है। यह काम पिछली सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन नहीं किया। किसान सम्मान निधि भी दे सकते थे, लेकिन नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed