फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Discussion of many more people on the target of ED.

मनोज सिन्हा के गांव में राजनाथ समेत कई राजनेताओं का जमावड़ा

Tue, 08 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Discussion of many more people on the target of ED.
मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारा पर उपराज्यपाल के पैतृक गांव में दिनभर राजनेताओं का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम में खासतौर पर लखनऊ और दिल्ली से दिनभर काफिला आता रहा। दोपहर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर शहीद इंटर कॉलेज में उतरा। वहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उसके बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री जेपीएस राठौर समेत कई मंत्री, सांसद, विधायकों का आगमन देर शाम तक हुआ।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद के मुख्य मार्ग से लेकर मोहनपुरा के संपर्क मार्गों पर पूरे दिन धूल उड़ती रही और गाड़ियों का सायरन गूंजता रहा। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी आवागमन संभालने में लगे रहे। वहीं, आसपास के कई गांवों के लोग कौतूहल के साथ ये नजारा देखते रहे। पूरे दिन लोगों में ये चर्चा होती रही कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के यहां कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हुआ।
विज्ञापन

वहीं, मोहनपुरा गांव में वीवीआईपी, वीआईपी और अन्य लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की भीड़ को देखते हुए तीन जगहों पर चार पहिया और दो जगहों पर मोटरसाइकिल का स्टैंड बनाया गया था। कार्यक्रम स्थल के गेट के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग खड़े थे। जिनको पुलिस बल नियंत्रित करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनृसिंह इंटर कालेज परिसर में हुआ भंडारा कार्यक्रम
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक आवास मोहनपुरा स्थित श्रीनृसिंह इंटर कालेज परिसर में भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना के हेलीकाप्टर से अष्ट शहीद इंटर कालेज में बनाए गये हेलीपैड पर दोपहर एक बजे पहुंचे। वहां पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह सड़क मार्ग से मोहनपुरा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
ये राजनेता पहुंचे भंडारे में
उपराज्यपाल के यहां कार्यक्रम में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, धर्मपाल सैनी, दानिश अंसारी, गिरीश चंद्र यादव, नंदगोपाल नंदी ,रवींद्र जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, दिनेशलाल यादव निरहुआ, नीरज शेखर, शिवप्रताप शुक्ला, रमापति त्रिपाठी, बिनोद सोनकर, कृपाल सिंह यादल, पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, अलका राय, इफको के एमडी यूएस अवस्थी, पीसीएफ चेयरमैन वाल्मीकि तिवारी व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।

00
निरहुआ के आने पर मचने लगा युवाओं का शोर
सांसद दिनेश लाल निरहुआ के आने की सूचना पर देर शाम को बड़ी संख्या में युवक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर उसे देखने के लिए शोर मचाने लगे। जिस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को स्वयं आकर निरहुआ भीड़ के बीच से भेजना पड़ा। उस दौरान भीड़ बढ़ जाने से कुछ देर के लिए काफी कोलाहल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed