{"_id":"69a1e3146d624abd6f029222","slug":"disability-is-not-a-hindrance-to-anyones-talent-every-goal-is-possible-with-determination-governor-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-148030-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगता किसी की प्रतिभा में बाधा नहीं दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य संभव : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगता किसी की प्रतिभा में बाधा नहीं दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य संभव : राज्यपाल
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉल का अवलोकन करतीं राज्यपाल आनंदी बेन-स्रोत-सू
गाजीपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकती। राज्यपाल ने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि आपकी इच्छाशक्ति ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है, ताकि गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है। राज्यपाल ने महिला सशक्तीकरण, पोषण, बाल विकास और दिव्यांगजन कल्याण को सरकार की प्राथमिकताओं में बताया।
उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही सशक्त समाज की नींव है। टीबी मुक्त समाज की दिशा में चल रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशील दृष्टिकोण आवश्यक है। मरीजों को केवल उपचार ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मबल भी मिलना चाहिए। अंत में राज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से आह्वान किया कि योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी वि.रा. दिनेश कुमार, सिद्धार्थ राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
‘बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री को भेजेंगे गांव’
गाजीपुर। पुलिस लाइन सभागार में 11 गांवों के 69 दिव्यांग बच्चों से शुक्रवार को संवाद के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि लखनऊ पहुंचते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को दिव्यांग बच्चों के गांवों में भेजा जाएगा, जिससे बच्चों की समुचित जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके।
राज्यपाल ने कहा कि इलाज और जांच के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बीएचयू से आई चिकित्सकीय टीम और लखनऊ की रिसर्च टीम से मुलाकात कर बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट के साथ पानी की जांच रिपोर्ट भी तलब की।
कार्यक्रम के दौरान उनका फोकस केवल संवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समस्या की जड़ तक पहुंचने पर रहा।
जिला प्रशासन के अधिकारियों निर्देश दिए कि गांव के पास स्थित फैक्ट्रियों द्वारा जलदोहन और अपशिष्ट निस्तारण की जांच कराई जाए। यह स्पष्ट होना चाहिए कि कहीं मानकों की अनदेखी तो नहीं हो रही। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। संवाद