फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dirt will not be deficits, made toilet

घाटों पर नहीं होगी गंदगी, बने टॉयलेट

Thu, 17 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dirt will not be deficits, made toilet
घाटों पर शौचालय - फोटो : अमर उजाला
शहर के गंगा घाटों पर अब गंदगी नहीं होगी। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) और सुलभ इंटरनेशनल ने तीन घाटों पर आधुनिक टॉयलेट का निर्माण कराया है। इसका लोकार्पण  रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 26 मार्च को करेंगे। आरवीएनएल के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चंद्र एवं सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष आभा कुमार ने निर्माण कार्य का बुधवार को जायजा लिया।
विज्ञापन


सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष आभा कुमार और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चन्द्र आज दिन में शहर में पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने कलक्टर घाट, स्टीमर घाट एवं श्मशान घाट पर बनवाए जा रहे शौचालयों के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने काम में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इसका लोकार्पण 26 मार्च को करेंगे। इसके अलावा वे जिले में बनने वाले 21 अन्य आधुनिक टॉयलेट का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा समारोह में कलक्टर घाट के प्रवेश द्वार और स्वच्छता मोबाइल ऐप का उद्घाटन करेंगे। कलक्टर घाट पर पुस्तकालय, भूतहिया टांड चौराहे के सुंदरीकरण का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की बाबत रेल राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर होलीमिलन समारोह, कवि सम्मेलन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 रत्नों को राज्यमंत्री सम्मानित करेंगे। विभिन्न विद्यालय के बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए समारोह में चार-चांद लगाया जाएगा। निरीक्षण के समय सुलभ के प्रदेश प्रभारी अविनाश, अभिषेक राय, शिवम आदि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed